एमबीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय एआई कार्यशाला का सफल समापन, डॉ. प्रमोद जोशी के प्रायोगिक सत्र ने प्रतिभागियों को किया प्रभावित

हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “Artificial Intelligence for Mathematical Research and Education” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला का आयोजन “AI Powered Innovation in Mathematical Research Education for Hilly Regions of Uttarakhand” शोध परियोजना के अंतर्गत किया गया।

कार्यशाला के दूसरे दिन अम्रपाली विश्वविद्यालय के Assistant Professor एवं Head, IT Cell *डॉ. प्रमोद कुमार जोशी* ने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न टूल्स एवं उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विषय को सरल उदाहरणों, प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से समझाया। डॉ. जोशी का सत्र प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण रहा और प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
प्रतिभागियों ने कहा कि सत्र के दौरान मिली व्यावहारिक जानकारी का उपयोग वे अपने अध्ययन, शिक्षण एवं शोध कार्यों में सीधे कर सकते हैं। कार्यशाला संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सहित उपस्थित शिक्षकों ने भी सत्र की सराहना की। दो दिवसीय कार्यशाला में एआई टूल्स, गणितीय शोध एवं शिक्षा में एआई के प्रयोग, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण और शोधपरक अधिगम जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल, नोडल, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना, उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद पाठक, सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा एवं शोध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से इसका रचनात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यशाला संरक्षक डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी, कार्यशाला संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, सह-संयोजक डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. दीपिका नेगी, डॉ. सुनीता जोशी सहित अन्य शिक्षकगण, रिसोर्स पर्सन एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने महाविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को एआई के नवीनतम टूल्स की जानकारी देने के साथ-साथ उनके प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक प्रयोग का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page