आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में विद्यार्थी काउन्सिल का चयन।

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड, हल्दानी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाते हुए छात्रों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य तथा शैक्षणिक सलाहकार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद मार्चपास्ट के साथ झंडे को सलामी दी गई तथा बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर क्षितिज पांडे हेड बॉय, लक्षिता गोस्वामी हेड गर्ल, वैभव शर्मा डिप्टी हेड बॉय तथा सिमरन धामी डिप्टी हेड गर्ल के रूप में चयनित हुए। सभी छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। पूरे समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







