स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब रुद्रपुर ने मनाया गौरवपूर्ण समारोह, रोटरी स्किल सेंटर की 60 महिलाओं को किया सम्मानित


रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुद्रपुर द्वारा देशभक्ति, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ-साथ रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी स्किल सेंटर की करीब 60 से 70 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का फ्री प्रशिक्षण कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, उद्योग जगत, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब रुद्रपुर के अध्यक्ष अमित सिंगला, मुख्य अतिथि संसेरा कंपनी के एबीपी हेड दीपक सोनी तथा रोटरी क्लब सचिव CA जयप्रकाश अग्रवाल व सदस्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर रोटरी स्किल सेंटर की महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब द्वारा संचालित इस सेंटर में महिलाएं फ़्री में सिलाई, कढ़ाई सहित विभिन्न कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। करीब 60 से 70 महिलाओं को प्रशिक्षण करने पर सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रोटरी क्लब के इस प्रयास को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
मुख्य अतिथि दीपक सोनी ने कहा कि संसेरा कंपनी लंबे समय से रोटरी क्लब रुद्रपुर के साथ जुड़ा हुआ है और रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर संसेरा कंपनी की ओर से यहां प्याऊ की स्थापना की गई है, जो गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए जाने वाले ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर बड़ा परिवर्तन लाते हैं।
उन्होंने रोटरी स्किल सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को फ्री प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास वास्तव में गौरव का विषय है। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने से न केवल उनके परिवार मजबूत होते हैं, बल्कि समाज और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि संसेरा भविष्य में भी रोटरी क्लब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहेगा।
रोटरी क्लब रुद्रपुर के अध्यक्ष अमित सिंगला ने कहा कि रोटरी क्लब ने समाज को एक नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब लगातार ऐसे कार्य करता रहेगा, जिनसे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। उनका कहना था कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और अवसर पहुंच सकें।
कार्यक्रम की रूपरेखा रोटरी क्लब के सचिव सीए जयप्रकाश अग्रवाल ने तैयार की तथा मंच संचालन भी किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब को व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक क्षेत्र और बुद्धिजीवी वर्ग का लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों के कारण रोटरी क्लब रुद्रपुर अपने सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ लगातार आगे बढ़ा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर और तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। गुब्बारों के साथ बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों में देशभक्ति की भावना को देखकर उपस्थित लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष चंचल सिंह, नारायण सिंगला, सतेंद्र राय, आशुतोष शर्मा
ओम सिंगला, राजेंद्र सिंगला,मदन अग्रवाल, सुनील सोनी,सुमित बहल,जगदीश बिष्ट सहित अनेक रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब की इनर व्हील की सदस्य विजेता भट्ट,बीना सिब्बल, विनीता सिंगल और बबली अग्रवाल,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी भागीदारी की। श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर चुग, ड्रीम्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर दीपक पांडे, कोषाध्यक्ष हरीश पांडे, निखिल पांडे, प्रज्वल पांडे तथा जीवन ज्योति वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती अलका अरोड़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर दीपक पांडे ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रखते हुए समाज सेवा और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने से जोड़ना सराहनीय पहल है। विशेष रूप से महिलाओं को फ्री कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना रोटरी क्लब द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देकर संपन्न हुआ। रोटरी क्लब रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।







