जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु वार्षिक ऋण योजना (ACP) पुस्तिका का विमोचन

हल्द्वानी 19 जून 2026 जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक ऑनलाइन माध्यम से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी से आयोजित की गई।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी सहित सभी बैंकों के अधिकारी एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु वार्षिक ऋण योजना (ACP) पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में कृषि/एग्रीकल्चर सेक्टर में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने एवं लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड एवं कृषि क्षेत्र की अन्य योजनाओं में प्रगति लाने को कहा।

बैठक में। पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई,एपीवाई, मुद्रा पीएमईजीपी,आदि योजनाओं की बैंक-वार प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page