उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रातःकाल से ही मुस्तैद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल प्रातःकाल से ही मुस्तैद रहा तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व उनकी सघन चेकिंग की गई। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक चिप, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैमरा युक्त उपकरण एवं अन्य संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष रूप से जांच की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों एवं उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।






