स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूली वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही एवं स्कूली वाहनों में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा आज प्रातः क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

निरीक्षक यातायात हल्द्वानी श्री भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूली वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के आवश्यक *दस्तावेज, सुरक्षा मानक एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान जिन स्कूली वाहनों में नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page