परिवहन नियमों के विपरीत स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड 13 सीटर वाहन मे 25 बच्चे


नैनीताल, 13 अगस्त 2026 आयुक्त कुमाऊॅ दीपक रावत ने नैनीताल भम्रण के दौरान देखा कि वाहन संख्या यू0के0 01टी0ए0-6767 (मैक्स कैब-13 सीटर) में वाहन चालक के द्वारा स्कूल के 25 बच्चों को बैठाया गया है, जो परिवहन नियमों के विपरीत है तथा स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड है।
उन्होने कहा कि यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि परिवहन विभाग/यातायात पुलिस द्वारा जनपद अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही नियमित एवं गहन रूप से नही की जार रही है भविष्य में यदि इस प्रकार के प्रकरण में कोई दुर्घटना होती है, तो इस संबंध में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जायेगी।
आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिये है कि स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों केे समस्त वाहनों विशेषकर उन वाहनों जिसमें ओवरलोडिंग की जा रही है, की नियमित एवं सघन चैकिंग करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।







