अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी एवं सघन गश्त के दौरान दानीबंगर वन बैरियर गेट से दूसरे मोड़ बौरा डांट बैण्ड के पास से अभियुक्त कमलेश पाण्डे पुत्र कामदेव पाण्डे, निवासी रतनपुर नेगी, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 पाउच (लगभग 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या-25/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






