अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में "ऑपरेशन प्रहार" के तहत मुखानी पुलिस की कार्रवाई

डॉ॰ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन तथा श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 11 जून 2026 को थाना मुखानी के अंतर्गत पूरनपुर मोड़ से दूध डेयरी के बगल से जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी चौकी आरटीओ* एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए
अभियुक्त का नाम
वीरपाल यादव पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी कन्हा विहार, मुखानी, जनपद नैनीताल (स्थायी पता- ढकिया खैरूद्दीन, सेमीखेड़ा, गन्ना चीनी मिल के पास, नवाबगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 40 वर्ष
बरामदगी
01 अदद अवैध 12 बोर तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस
कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मुखानी में मु0FIR संख्या 81/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
▫️उ0नि0 दीपा जोशी
▫️कानि सुनील आगरी
▫️कानि रविंद्र खाती








