एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी—शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

दिनांक 19.08.2026 को श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 दिलीप कुमार के द्वारा मय पुलिस टीम के काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान निम्न वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एवं आवश्यक कागजात प्रस्तुत न करने पर गिरफ्तार किया गया—
1. रामगोपाल पुत्र राम नरेश, निवासी पतौन मिश्र, पो0 अंधरवा पिहानी, हरदोई, उत्तर प्रदेश — वाहन संख्या UP30BY-4249 कार.


2. उत्कर्ष बिष्ट पुत्र राजन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम गाजा ज्योलीकोट, थाना मल्लीताल, जनपद नैनीताल — वाहन संख्या UK04T-5732 स्कूटी।
3. कमल सिंह जन्तवाल पुत्र गोपाल सिंह जन्तवाल, निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी, टेड़ी पुलिया, काठगोदाम, जनपद नैनीताल — वाहन संख्या UK04Z-7798 स्कूटी।

उक्त वाहन चालकों के विरुद्ध को कोतवाली काठगोदाम मु0क्र0सं0 2965/26, 2966/26 एवं 2967/26, धारा 185 एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page