एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर थाना चोरगलिया में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट एवं 43 आबकारी मालों का फोटोशेषन कर निस्तारण

दिनांक 18.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी द्वारा माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना चोरगलिया में माननीय न्यायालय हल्द्वानी/नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

निस्तारण की कार्रवाई के दौरान श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री भानूप्रसाद कोठारी, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी, श्री धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी तथा थानाध्यक्ष श्री तारा सिंह राणा* की मौजूदगी में कुल 45 माल मुकदमाती को नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए माल में IPC के 05 माल, पोक्सो अधिनियम के 04 माल तथा आबकारी अधिनियम के 36 माल शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 मालों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार फोटोशेशन किया गया। नियमानुसार नमूना माल एवं पेनड्राइव सुरक्षित रखकर शेष माल को नष्ट किया गया।

पुलिस द्वारा माल मुकदमाती के निस्तारण की यह कार्रवाई *न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं लंबित माल के त्वरित निस्तारण* की दिशा में की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई है।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page