जल्दी बनेगा नावली से लोश्ज्ञानी मोटर मार्ग वन पर्यावरण से मिली विधिवत स्वीकृति -मंत्री राम कैड़ा

भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लाक के नावली नामक स्थान से लोश्ज्ञानी गाँव के ग्रामीण वर्षो से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे! मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रथम चरण की स्वीकृति पूर्व मैं करा दी थी ! मोटर मार्ग निर्माण के लिए वन पर्यावरण से विधिवत स्वीकृति नहीं मिलने से मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था! मंत्री राम सिंह कैड़ा से वन पर्यावरण से मोटर मार्ग निर्माण हेतु विधिवत स्वीकृति करा दी हैं! मंत्री कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो को मोटर मार्ग निर्माण की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिए हैं! मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही नावली नामक स्थान से लोश्ज्ञानी गाँव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page