नैनीताल पुलिस का नशे व सट्टे पर वार- लालकुआ के बिंदुखत्ता में स्मैक तस्कर, बनभूलपुरा में शराब तस्कर व सट्टेबाज समेत 03 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों, शराब तस्करी एवं सट्टे-जुए की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाहियों में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 बिंदुखत्ता में 9.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दयानंद आर्या उर्फ दयाल उर्फ दल्लू पुत्र ख्यालीराम निवासी गांधीनगर द्वितीय, बिंदुखत्ता को मोटरसाइकिल संख्या UK-04AG-8978 से एक सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखी गई 9.12 ग्राम स्मैक के साथ इमली घाट, गोला नदी पार ढोराडाम मार्ग से *गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने उक्त स्मैक को पिपलिया शक्ति फार्म, ऊधमसिंहनगर निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर क्षेत्र के युवाओं को बेचने की बात स्वीकार की। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में FIR संख्या 89/2026 धारा 08/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम- उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दयाल नाथ

यह खबर भी पढ़े. : खुर्पाताल रोड हादसा- कालाढूंगी पुलिस, SDRF व स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, 21 घायलों की बचाई जान, 02 महिलाओं को किया मृत घोषित

🔹 बनभूलपुरा में सट्टा खिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौला बाईपास रोड से वसीम पुत्र अजीज मियां निवासी लाइन नंबर-17, बनभूलपुरा को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹2020 नगद बरामद किए गए।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 98/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम- कांस्टेबल मो. यासीन, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार

🔹 96 टेट्रा पैक माल्टा शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान विनोद सोलंकी पुत्र बालकराम निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास से 96 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 99/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम- कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल दिलशाद अहमद

यह खबर भी पढ़े. : नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर कार्रवाई, 74 चालान


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page