UKSSSC स्नातक स्तरीय (Graduate Level) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस मुस्तैद
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा दिनांक 14 जून 2026* को आयोजित होने वाली “स्नातक स्तरीय परीक्षा” को जनपद नैनीताल में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
जनपद नैनीताल में इस परीक्षा के लिए *कुल 57 परीक्षा केंद्र* बनाए गए हैं, जहां 23,483 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर केवल आयोग द्वारा दिए गए निर्देश ही मान्य होंगे। प्रतिबंधित की गई कोई भी वस्तु केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में संदिग्ध रहे व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन और उनके मौजूदा Whereabouts की सघन चेकिंग की जा रही है।
नैनीताल पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
नैनीताल पुलिस द्वारा यह स्पष्ट करना है कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व या गिरोह द्वारा परीक्षा की शुचिता को भंग करने, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रामकता फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी से कड़ी दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






