हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण करेंगे सांसद अजय भट्ट


हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण करेंगे।
कार्यक्रम कालाढूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या–213 पर श्री त्रिलोक सिंह जी के आवास पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे।
सांसद श्री अजय भट्ट ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों का श्रवण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के उपरांत सांसद श्री अजय भट्ट कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।







