नाबालिग को वाहन चलाने देना पड़ा भारी, काठगोदाम में वाहन सीज — सीओ हल्द्वानी के निर्देशन में कार्यवाही
दिनांक 23.04.2026 को श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी निर्देशन में उ0नि0 अरुण सिंह राणा के द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं चेकिंग के दौरान कॉलटेक्स, काठगोदाम में एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल (R15) को रोका गया।
जांच में पाया गया कि वाहन को एक नाबालिग (उम्र लगभग 16 वर्ष) द्वारा बिना हेलमेट व खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। चालक से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के कागजात मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने पर वाहन को मौके पर सीज किया गया। जांच में पाया गया कि वाहन स्वामी ललित मोहन द्वारा अपने वाहन को नाबालिग को बिना वैध लाइसेंस के चलाने हेतु दिया गया था।
उक्त संबंध में थाना काठगोदाम पर एफआईआर संख्या 57/2026, धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
वाहन स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।







