आपदा मद से बनेंगे राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा खफराड के दो कक्ष-मंत्री कैड़ा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विगत दिनों जिलाधिकारी नैनीताल वार्ता कर कहा था रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा (खपराड )का भवन जर -जर स्थिति में है छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बरसात की समय खतरा बना रहता है ग्रामीणों भवन निर्माण को लेकर आन्दोलन कर रहे थे!मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से कहा भवन का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर आपदा मद से धनराशि करते को कहा था जिलाधिकारी नैनीताल ने आपदा मद से भवन के 2 कक्षो का निर्माण हेतु 15 लाख स्वीकृति कर दिए है इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने कहा प्राथमिक विद्यालय स्युड़ा का भवन भी जर जर हालत मे जिसके लिए भी आपदा मद से 15 लाख स्वीकृत करा दिए है मंत्री कैड़ा ने सदबुगा प्राथमिक विद्यालय में दो काक्षों व प्राथमिक विद्यालय व स्युड़ा के भवन के पुनर निर्माण के लिए 15- 15 लाख स्वीकृत करा दिए है जिनकी टैण्डर प्रक्रिया सुरु कर दी है जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page