आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में कुमाऊँनी भाषा प्रतियोगिता का आयोजन।

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में समाज सेविका एवं सौहार्द जन सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या महतोलिया के सहयोग से कुमाऊँनी भाषण एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के ट्रस्टी श्री भुवन चंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह तथा समाज सेविका एवं सौहार्द जन सेवा समिति की संरक्षक श्रीमती नीरजा बोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा पांडे, मीडिया प्रभारी श्री मोहन जोशी, सदस्य श्रीमती पुनीता पाण्डे एवं श्रीमती गीता लोशाली उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोविन्द बल्लभ बहुगुणा एवं प्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री लता कुंजवाल ने किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, देशप्रेम तथा मातृभाषा संरक्षण जैसे विषयों पर कुमाऊँनी भाषा में प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय के शैक्षणिक सलाहकार डा.बी.एस भाकुनी जी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया। अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page