कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी लाइन नं. 15, लाल मस्जिद के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 45 वर्ष है। अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 340/2020, मु.अ.सं. 324/2019, धारा 379/511 भादवि एवं 26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित चल रहा था।

अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था। कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रातः उसके आवास पर दबिश देकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति तामील कराते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page