खेरोला -खड़की नौकुचियाताल सड़क निर्माण व लुगड से पातीजाला मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण 3 करोड़ 49लाख स्वीकृति- मंत्री राम सिंह कैड़ा

भीमताल ब्लॉक के खरोला- खडकी -नौकुचियाताल के ग्रामीणों वर्षो के मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था! इस मोटर मार्ग का खेरोला से नौकुचियाताल तक मिलान होना है भीमताल के लिए एक बाईपास बनेगा.

ग्रामीणों व स्थानीय लोगो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की!मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ मुख्यमंत्री धामी से मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा कराई थी! जिसके बाद राज्य योजना के तहत विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने खेरोला – खड़की मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से 1 करोड़ 19 लाख स्वीकृति करा दिए है इसके साथ ही ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड पुल से चमोली के पातीजाला तक मोटर मार्ग खराब था,दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण 2करोड़ 28 लाख स्वीकृति करा दिए हैं!मंत्री कैड़ा ने शीघ्र pwd विभाग के अधिकारियो शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी खेरोला -खड़की मोटर मार्ग निर्माण व लुगड पुल से चमोली गाजा -पातीजाला – मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा!

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो डामरीकरण, नव निर्माण का कार्य लगातार कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु! मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद दिया!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page