संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चन्द्र दुम्का ने गुरूवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया

बैठक में  एसआईआर के नोटिस फेज में चल रही सुनवाई के सम्बंध में भी राजनैतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया।

हल्द्वानी 06 अगस्त 2026 संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा एसआईआर की समस्या के बारे में बताया और सभी राजनैतिक प्रतिनिधियों के आपत्तियों का समाधान मौके पर किया।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ  बैठक में स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान नागरिकों की सुविधा और सुगमता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो। उन्होंने बताया जनपद में 05 अगस्त 2026 तक कुल 2,35,085 नोटिसों के सापेक्ष 1,99,833 (84 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं।
उन्होंने कहा सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें। श्री दुमका ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल नोटिस जारी होने से ही किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा प्रत्येक मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने  सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त हो तो वे घबराएं नहीं। निर्धारित अभिलेख के साथ उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें
बैठक में कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज शर्मा, हरीश चन्द्र, भाजपा प्रतिनिधि विनीत अग्रवाल, मनीष पाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, बहुजन पार्टी प्रतिनिधि हरीश चन्द्र सिनोली, जगदीश कुमार टम्टा के साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सुधीर कुमार, नवाजिश खलिक के साथ ही  विभिन्न एईआरओ उपस्थित थे।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page