संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश

हल्द्वानी 13 जून 2026 सूवि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल सहित नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, समस्त उप जिला अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके सेक्टर के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराएं।
श्री दुमका ने कहा कि सभी ईआरओ व एईआरओ अपने क्षेत्रान्तर्गत गणना पत्र वितरण कार्य कर रहे सुपरवाइजर, बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) से लगातार संपर्क बनाए रखें और समय-समय पर संचालित गणना प्रपत्र वितरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करें, अगर गणना प्रपत्र वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उन समस्याओं को तुरंत हल करें। निर्धारित समय के अंदर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य पूर्ण कर लें। तथा इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार करें। उन्होंने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध वितरण, मतदाताओं से समुचित समन्वय तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादन के संबंध में आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

समीक्षा के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ स्तरीय अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की और गणना प्रपत्र में आ रही समस्याओं को भी जाना।

बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय,
नगर आयुक्त एपी बाजपेई,
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंशा दत्त पांडे, समस्त उप जिलाधिकारी, व तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page