आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल 9 जून, 2026 मंगलवार को आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आईजी कुमाऊं ने कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से अमल में लाने के लिए बहु-आयामी विषयों पर पर चर्चा की। चर्चा में कुमाऊं मंडल में आधारभूत विभिन्न सुविधाओं सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन के अनुरूप सभी आयामों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे और धरातल पर कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page