सांसद आवास पर माननीय सांसद अजय भट्ट ने जनहित की समस्याओ क़ो गंभीरता से सुना

जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

हल्द्वानी मे सांसद आवास पर माननीय सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से आए हुए नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
माननीय सांसद जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद जी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page