मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की मंडियां बन रहीं हाईटेक, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रुद्रपुर उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की कृषि व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य की मंडियों को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
प्रदेश भर की कृषि मंडियों में 1000 से अधिक सीसी मार्गों का निर्माण कार्य जारी है, जिससे किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही मंडी परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुदृढ़ सुरक्षा दीवारों का निर्माण भी किया जा रहा है। नई दुकानों के निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
सरकार का विशेष जोर मंडियों को हाईटेक बनाने पर है। डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्थाओं को लागू कर किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मंडियों में लेन-देन की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन रही है।
किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसरों में आधुनिक विश्रामगृह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य मंडियों में आने वाले प्रत्येक किसान को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है।
राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उत्तराखंड के अन्नदाताओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। लगातार हो रहे इन विकास कार्यों से न केवल मंडियों की कार्यप्रणाली में सुधार आ रहा है, बल्कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा और मजबूती मिल रही है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page