कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गिरीश नैनवाल सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
हल्द्वानी 14 सितम्बर 2024 को भाजपा हल्द्वानी नगर अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह रैक्वाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अन्तगर्त सदस्यता अभियान 2024 के निमितः आज देवगिरी लौन, मुखानी में सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गिरीश नैनवाल एवं कमल उप्रेती के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो के साथ भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता दिलाई गई।
सांसद अजय भट्ट ने कहा माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और दुनिया भारत की और देख रही है यहा तक कि विश्व के बड़े बड़े देश किसी भी समस्या या कोई विषय पर आज देख रहे है कि भारत का क्या दृष्टिकोण है और आज देश मोदी जी के नेतृत्व में पुनः सोने की चिड़िया बनने की और अग्रसर है और विश्व को मार्ग दिखाने वाला है।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पंकज अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य निवर्तमान मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला सदस्यता संयोजक खीमानन्द शर्मा, सह-संयोजक विजय मनराल, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री विनीत अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती शांति भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन पन्त, पूर्व प्रधान राजीव साह, उपाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, श्रीमती गीता जोशी, जिला मंत्री सुभान्शु पाण्डे, जिला महामंत्री रविन्द्र बाली, महिला मोर्चा महामंत्री चित्रा सुयाल, डॉ भावना गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सागर, श्री संदीप भोज, हितेन्द्र उप्रेती, श्री रमेश चन्द्र जोशी आदि लोग उपस्थित थे