पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो गंभीर रूप से घायल : अल्मोड़ा हादसा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग पर गुरुवार 04.06.2026 क़ो दोपहर एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आकस्मिक निधन हो गया, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रैली से लौटते वक्त हुआ यह हादसा, प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे कांचुला पुल के समीप घटित हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल अपनी कार संख्या यूके 04ए-2999 से राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी बाड़ेछीना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 75 वर्षीय पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल (पुत्र महेंद्र बथियाल) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में सवार अन्य दो सह-यात्रियों—गणेश कुमार (32 वर्ष, पुत्र भोपाल राम) और भूपेंद्र प्रसाद (25 वर्ष, पुत्र दीवानी राम)—की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page