नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई राउंड फायर


🚨 पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली
🚨 पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपा 15 मुकदमों वाला बदमाश चंदन सागर, घेराबंदी होते ही पुलिस टीम व वाहनों पर बरसाईं गोलियां
■ क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला वांटेड बदमाश चंदन सागर पुलिस दबिश के दौरान
हाथी बगड़ वनविभाग चैक पोस्ट से आगे जंगल में जा छिपा
■ पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो बदमाश ने *पुलिस टीम व वाहनों पर कई राउंड फायरिंग* की
■ फायरिंग में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, कंट्रोल रूम को दी गई सूचना
■ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेरा
■ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में चंदन सागर के पैर में लगी गोली
■ घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी
■ चंदन सागर पर 15 मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर एक्ट में भी है कार्यवाही
■ पुलिस की जवाबी कार्यवाही से मचा हड़कंप, बदमाश दबोचा गया
🚨 SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश—कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।







