देहरादून में 24 मई क़ो मनाया जायेगा इ एम ए का 38 वा स्थापना दिवस

आज इ एम ए हरिद्वार की कोर कमेटी की बैठक इ एम ए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबादइ में आहुत की गयी । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने बताया है कि इ एम ए का 38 वा स्थापना दिवस आगामी 24 मई को देहरादून में बडे धूमधाम से मनाया जायेगा । स्थापना दिवस समारोह में भारत देश में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत करने के साथ ही शोधकार्य करने वाले चिकित्सकों को शोध प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगें । समारोह में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि, विश्व विख्यात स्पेजरिस्ट डॉ अचला मोगरा, उदयपुर राजस्थान , बायोम स्पेजरिक फार्मा भिलाई के डायरेक्टर डॉ निलेश थावडे, छत्तीसगढ़, रीनल स्टोन स्पेशलिस्ट डॉ कबिता शर्मा, शिव सागर आसाम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सैयद हुसैन, कोलकाता पश्चिम बंगाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ लालातेंदु दलाई कटक उड़ीसा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र गुज्जर, उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी एस नेगी दिल्ली विशिष्ट अतिथि तथा अन्य प्रांतों से प्रख्यात चिकित्सक सम्मिलित हो रहें हैं।
बैठक मे डा आदेश शर्मा, डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ विक्रम चौहान, डॉ अमरपाल अग्रवाल, डॉ वी एल अलखानिया, डॉ ऋचा आर्य , डॉ अशोक कुमार, डॉ अर्सलान , डॉ हरबंस सिंह, डॉ बी बी कुमार आदि ने समारोह को उत्कृष्ट सफल बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किये।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page