ओखलकांडा मे कृषि विभाग की कैटर गाड़ी गिरने से चालक की मौत 3 घायल
सुचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचे मंत्री राम सिंह कैड़ा जाना घायलों का हाल


ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला मे कृषि विभाग की गाड़ी uk04cb 1819 कैन्टर गिरने से चालक कमल जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी मानाघेर 25 की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता पुत्र हरक सिंह 59 व पंकज सिंह 27 पुत्र लक्ष्ममण सिंह निवासी धानाचुली, रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पस्या घायल हो गए थे घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा मे प्राथमिक उपचार किया गया! सुचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे दुर्घटना मे घायलों का हाल जाना! घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री कैड़ा ने उचित उपचार हेतु शुशिला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेज दिया है, स्वास्थ्य केंद्र मे मे से सुचना मिलने पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचा घायलों का हाल चाल जाना, प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना मे घायल 3 लोगो को हल्द्वानी सुसीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया है! हॉस्पिटल मे डाक्टरो से घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर कराने को कहा! जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा मे पोस्टमार्टम कराया गया! मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के मृतक के परिजनों व घायलों को मुवावजा देने को कहा! मंत्री कैड़ा ने कहा इस दुख की घड़ी मे परिजनों के साथ खड़ा हु!







