ग्राफ़ेस्ट 2026: ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में डीजे Ravetek और ब्रोकोड का जलवा

हल्द्वानी। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘ग्राफ़ेस्ट 2026’ के दूसरे दिन संगीत, रोशनी और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और हाई-ऑक्टेन एनर्जी से सराबोर इस शाम में प्रसिद्ध डीजे Ravetek और Brocode ने अपनी धुनों से माहौल को रोमांचक बना दिया। हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राएं देर रात तक म्यूजिक की लय पर झूमते नजर आए। इससे पहले उत्सव के पहले दिन जैस्मिन सैंडलस ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Ravetek की बीट्स पर झूम उठा पूरा कैंपस
कार्यक्रम की शाम का मुख्य आकर्षण डीजे Ravetek रहे। मंच संभालते ही उन्होंने अपने सिग्नेचर ट्रैक्स और पावरफुल बीट्स से पूरे कैंपस की ऊर्जा को चरम पर पहुँचा दिया। जैसे-जैसे म्यूजिक की रफ्तार बढ़ती गई, वैसे-वैसे छात्रों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। रंग-बिरंगी लाइटिंग, धुआं और शानदार विजुअल इफेक्ट्स ने माहौल को किसी म्यूजिक फेस्टिवल जैसा बना दिया। हर ड्रॉप पर छात्रों की तालियों और हूटिंग से पूरा परिसर गूंज उठा।
Brocode ने बढ़ाया जोश, फ्यूजन का दिखा जादू
Ravetek के बाद मंच पर आए Brocode ने अपने अनोखे अंदाज से कार्यक्रम में नई जान डाल दी। उन्होंने बॉलीवुड और ईडीएम के शानदार फ्यूजन से युवाओं में जबरदस्त जोश भर दिया। लोकप्रिय गानों के रीमिक्स पर छात्रों ने खुलकर डांस किया और माहौल देर रात तक उत्साह से भरा रहा।
उत्साह और उमंग से भरा ग्राफ़ेस्ट
ग्राफ़ेस्ट 2026 का दूसरा दिन युवाओं के लिए यादगार बन गया। संगीत, तकनीक और संस्कृति के इस संगम ने यह साबित कर दिया कि ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी का यह वार्षिक उत्सव हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई बड़े कलाकार और रोमांचक कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।







