जनपद में एसआईआर Special Intensive Revision अभियान के तहत गणना फॉर्म वितरण और फीडिंग के कार्य में और अधिक तेजी लाएं : जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल

नैनीताल 11 जून 2026 जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकडों के अनुसार जनपद में कुल 765135 निर्वाचक है, इसके सापेक्ष वर्तमान तक जिले में 262552 गणना फार्म का वितरण किया गया है जो 34.31प्रतिशत है।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने
एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्री आपका किताब से करण अधिकारियों को उक्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ से घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और संकलन का कार्य युद्धस्तर पर कराने के साथ ही लक्ष्य की पूर्ति तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरवाने और डेटाबेस को अद्यतन करने के सख्त निर्देश दिये हैं ।
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से भी आग्रह किया गया है कि वे बीएलओ को अपना सही विवरण प्रदान करें ताकि मतदाता सूची त्रुटिहीन बन सके।*






