ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन: IPL सट्टा गैंग का करोड़ों का खेल बेनकाब, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। 21 मई नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाला रजिस्टर और एक क्रेटा कार बरामद कर सीज की है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
बुधवार को उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद और SOG टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए मधुबन कॉलोनी स्थित एस मोड़ के पास एक खाली प्लॉट से तीनों आरोपियों को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा मौके पर खड़ी UP-25EL-4419 नंबर की क्रेटा कार को भी सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा निवासी रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35), उसके भाई रोहित गुप्ता (22) तथा नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1 मुखानी निवासी मोहित प्रसाद (30) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन करीब सात से आठ लाख रुपये तक का IPL सट्टा संचालित करते थे। जांच में अब तक लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का सट्टा खिलाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में FIR संख्या 62/26 के तहत 13G एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, महामारी अधिनियम और NDPS एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।
सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल अशोक रावत, भूपेंद्र जेष्ठा, भानु प्रताप ओली, सुरेश देवड़ी और भगवती पाठक शामिल रहे।
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाला रजिस्टर और एक क्रेटा कार बरामद कर सीज की है।