रामनगर पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई: लूटी गई स्कॉर्पियो सहित जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में भी दर्ज किया मुकदमा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लूट के मामले में फरार चल रहे जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के उल्लंघन में भी अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 09 जून 2026 को वादी सफीक हैदर पुत्र सबी हैदर, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, पीरूमदारा, रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी गई कि चार युवकों द्वारा उनकी स्कॉर्पियो कार, नकद धनराशि एवं चांदी की चेन लूट ली गई तथा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 182/2026, धारा 115(2), 309(4), 351(3) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु लगातार अथक प्रयास किए गए।
इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त योगेश सागर पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी ग्राम लूटाबड़, रामनगर, जनपद नैनीताल को हाथीडगर क्षेत्र से लूटी गई स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त योगेश सागर को माह मार्च 2026 में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जनपद नैनीताल की सीमा में पाया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 201/2026, धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के अंतर्गत एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:- योगेश सागर उर्फ मंकू पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी – ग्राम लूटाबड़, रामनगर, जनपद नैनीताल।






