मुर्गा गाड़ी की आड़ में हो रही थी चरस तस्करी, भीमताल पुलिस व ANTF कुमाऊँ की टीम ने किया भंडाफोड़

भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त कार्यवाही 2.683 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप एवं अल्टो कार सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पवन स्वरूप की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को *भीमताल बाजार स्थित सोना मटन चिकन शॉप के सामने खुटानी बैंड के पासलाल रंग की अल्टो कार संख्या UK04G-3379 तथा उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 को रोककर चेक* किया गया।

चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। अल्टो कार व बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, बोलेरो चालक ने अपना नाम अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली जिसके कब्जे से वाहन में 2.683 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0-24/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली निवासी- ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल, जनपद नैनीताल
उम्र- 43 वर्ष

2- विजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र- 34 वर्ष

फरार अभियुक्त-
बच्चीराम (फरार) गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

बरामदगी-
● 2.683 किलोग्राम अवैध चरस
● बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 (सीज)
● अल्टो कार संख्या UK04G-3379 (सीज)

गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम-

● राजेश कुमार यादव – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भीमताल
● पवन स्वरूप – प्रभारी एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ
● उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह भीमताल
● अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा भीमताल
● हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह चौहान – एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ
● कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र भीमताल
● कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह राणा भीमताल
● कांस्टेबल इशरार अहमद – एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page