बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि अमित बाजपेई (अग्रणी जिला प्रबंधक, नैनीताल) द्वारा झंडा रोहण किया गया


बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि अमित बाजपेई (अग्रणी जिला प्रबंधक, नैनीताल) द्वारा झंडा रोहण किया गया। इसी क्रम में आरसेटी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सेल्फ डिफेंस कैंप, पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स के स्टॉल लगाये गए एवं रोचक खेलों के माध्यम से डिजिटल व वित्तीय साक्षरता से अवगत कराया गया। सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर के प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए एवं शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर अतुल कुमार पाण्डेय निदेशक बड़ौदा आरसेटी, सुरेश कुमार बिष्ट- वित्तीय परामर्शदाता, नरेंद्र सिंह पिलख्वाल -संकाय सदस्य, मनिका-ट्रेनर ब्यूटी पार्लर, तारा देवी -ट्रेनर सिलाई, अश्विनी- मार्शल आर्ट ट्रेनर, प्रशिक्षणार्थी बबीता, रेनू, नीमा, कंचन, आरसेटी स्टाफ एवं अन्य उपस्थित थे।







