सट्टा कारोबार पर बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में जुआ एवं सट्टा कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 18.06.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुनैद अली पुत्र वाहिद अली, निवासी लाल मस्जिद के सामने वाली गली, लाइन नं०-17, बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1600/- नगद बरामद किए गए। अभियुक्त को गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से लगभग 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page