सौहार्दपूर्ण माहौल में मनेगी बकरीद: नैनीताल पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक लेकर एरिया डोमिनेशन और सघन चेकिंग के निर्देश

ड्रोन से होगी अराजक तत्वों पर नजर, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी तत्काल वैधानिक कार्रवाई

आगामी बकरीद _(ईद-उल-अजहा)_ पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने हेतु डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, सुगम यातायात, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।

👉एसएसपी नैनीताल द्वारा बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:

▫️_ड्रोन से सतत निगरानी व सुरक्षा बल की तैनाती:_ जनपद के सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों, सुनसान क्षेत्रों, पार्कों, शॉपिंग मॉल्स, झील, घाटों, बैराजों और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इन सभी क्षेत्रों की अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

▫️_सोशल मीडिया पर पैनी नजर:_ जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24×7 सक्रिय रहकर सभी प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

▫️_यातायात व सीपीयू की मुस्तैदी:_ यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक टीमें लगातार मूवमेंट में रहेंगी ताकि पर्व के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति पैदा न हो।

▫️_Area Domination व गश्त:_ समस्त थाना प्रभारी पुलिस बल और पीएसी (PAC)/केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ ‘Area Domination’ व गश्त की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने साथ *PA System* रखने के निर्देश दिए गए हैं।

▫️_क्लीन स्वीप व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा:_ सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग व ‘क्लीन स्वीप’ की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

▫️_शॉर्ट नोटिस पर ‘कमरबंदी’ की स्थिति:_ जनपद का समस्त पुलिस बल हाई अलर्ट (कमरबंदी) पर रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शॉर्ट नोटिस पर तत्काल मोर्चे पर तैनात किया जा सके।

▫️_सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान:_ होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। रात्रि के समय सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी स्वयं क्षेत्र में रहकर चेकिंग व गश्त करेंगे। अनावश्यक भीड़ व संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उक्त बैठक में डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार, श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक, PRO व आशुलिपिक मौजूद रहे।

बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

▫️एसपी–03
▫️ सीओ–04
▫️SHO/SO–14
▫️SI/ASI–75
▫️ हेड/कांस्टेबल–254
▫️पीएसी– 02 कंपनी
▫️फायर–05 टीम
▫️ड्रोन–04 टीम
▫️SDRF– 02 टीम


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page