आर्यमन बिड़ला स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित

दिनांक: 17 अगस्त 2026, हल्द्वानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर्यमन बिड़ला स्कूल में उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के माननीय सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में स्कूल के बच्चो के साथ स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रजवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रजवार ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद करते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण मिलना उसका अधिकार है। बच्चों को अपनी समस्याएं खुलकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के समक्ष रखने के लिए भी प्रेरित किया।
श्री रजवार ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझना, उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनना और उन्हें सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण के साथ वार्ता के दौरान श्री रजवार ने बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा बच्चों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यशाला में खंड शिक्षा विभाग हल्द्वानी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री निशिकांत जोशी जी, स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रवेश मोहन जी, बिड़ला इंस्टिट्यूट नैनीताल के प्रिंसिपल श्री अनिल शर्मा जी, वाइस प्रिंसिपल श्री प्रकाश कुमार जी, मिस वंदना जी, चाइल्ड हेल्पलाइन से किरण जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page