फायर सर्विस टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा, झोपड़ी में लगी आग पर समय रहते पाया काबू
त्वरित कार्यवाही से बची आसपास की संपत्तियां और कोई जनहानि नहीं हुई

दिनांक 26/06/2026 को सूचना, प्राप्त हुई कि अमरदीप होटल,हल्द्वानी के पीछे झोपड़ी में आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुँची और त्वरित कार्यवाही करते हुए MFE से पंपिंग कर होज पाइप की मदद से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। फायर सर्विस की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही से आग को आसपास के स्थानों में फैलने से रोका गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
फायर टीम – LFM हरनाम सिंह, DVR श्याम सिंह, FM सुरज सिंह, FM राजेश गावड़ी, FM विपिन चौहान, FM बलवंत सिंह






