7.78 ग्राम स्मैक के साथ एक धरा, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशा तस्करी और सट्टा-जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में की गई इन कार्रवाईयों में स्मैक, सट्टा पर्चियां और नकदी बरामद हुई है।

पहली कार्रवाई में दिनांक 17.09.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आदिल पुत्र जकी खां (30 वर्ष), निवासी लाइन नं. 18, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को लाइन नं. 16 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 153/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 जगवीर सिंह, कानि0 दिलशाद अहमद और कानि0 सुनील कुमार शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई में उसी दिन पुलिस टीम ने यूसुफ पुत्र अब्दुल समद (48 वर्ष), निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा को गोला पार्किंग स्लाटर हाउस के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,070 रुपये की नकदी बरामद हुई। इस पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 152/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में अ0उ0नि0 जगत सिंह बाफिला, कानि0 नरेंद्र गिरी और कानि0 सुच्चा सिंह शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page