मानस डी एडिक्शन सेंटर में धूमधाम से मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह

हल्द्वानी भारत के 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शनिवार को मानस जन कल्याण सेवा समिति की ओर से मानस सेंटर में एक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई जिसमें समस्त स्टाफ व लाभार्थियों ने मिलकर सहयोग किया इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका संचालन कंचन उप्रेती के द्वारा किया गया इसी क्रम में संस्थान की काउंसलर गीता रावत द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी गई संस्थान में उपचाराधीन लाभार्थियों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनका सभी लोगों ने उत्साह पूर्वक आनंद लिया इस अवसर पर संस्थान के सुपरवाइजर बच्चन पाल, रविंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र नगरकोटी, हरेंद्र धनकोट, ललित प्रसाद, मुकेश कुमार, विनय बलोदी, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page