हुसैनी बैंकट हॉल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, दो अभियुक्त धरे गए

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने शनि बाजार रोड स्थित हुसैनी बैंकट हॉल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 3 एसी आउटर (इन्वर्टर, ब्लू स्टार कंपनी) तथा ₹15,600 नकद बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता मिली है।
घटना का विवरण: दिनांक 20.09.2026 को वादी मो. अमान पुत्र फसाहत हुसैन, निवासी किदवई नगर, थाना बनभूलपुरा ने तहरीर दी कि शनि बाजार रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर उनमें रखी लगभग ₹80,000 से ₹1,00,000 की नकदी चोरी कर ली गई है। साथ ही पीछे स्थित मैरिज हॉल से 3 एसी के आउटर भी चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 156/2026, धारा 305(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक पुष्कर आर्या को सौंपी गई।
पुलिस की कार्रवाई: गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं अथक प्रयासों के बाद दिनांक 27.09.2026 को गोला बायपास रोड, हिमालयन स्कूल के सामने बनी पुलिया के नीचे से घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मौ0 तौफीक पुत्र मौ0 मसीत अहमद, निवासी इन्द्रानगर, नूरी मस्जिद के पास, छोटी रोड, बनभूलपुरा, उम्र 25 वर्ष
मौ0 मुस्तफा पुत्र मौ0 अशफाक, निवासी छोटी रोड, हिमांशु मेडिकल के सामने, वार्ड नं0 30, बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष
बरामदगी:
03 अदद एसी आउटर (इन्वर्टर, ब्लू स्टार कंपनी)
₹15,600 नकद
पुलिस टीम: उ0नि0 मनोज कुमार यादव, अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या, का0 सुनील कुमार, का0 दिलशाद अहमद।







