हल्द्वानी में रात्रि चेकिंग के दौरान शराब पीकर स्कॉर्पियो दौड़ा रहा चालक पकड़ा, पुलिस ने किया वाहन सीज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा दिनांक 23/24 सितंबर 2026 की रात्रि को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो कार संख्या UK04 AQ 6161 को रोका। चालक द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक आशीष सुयाल पुत्र भुवन चंद्र सुयाल, निवासी गैस गोदाम रोड, कृष्णा विहार, मुखानी, नैनीताल के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की तथा वाहन को सीज कर दिया।

सीज वाहन का विवरण:
ब्लैक स्कॉर्पियो, वाहन संख्या UK04 AQ 6161

पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल भूपाल सिंह।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page