हल्द्वानी में गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी, 04 अक्टूबर 2026 टाउन धानमिल निवासी श्री राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि 03 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान ने इलाज के नाम पर उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (23 वर्ष) का इलाज किया, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 338/2026, धारा 105 BNS (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में आरोपी फरार था। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी के बाद आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 संजीत राठौड़ – चौकी प्रभारी हीरानगर
हे0कानि0 मनोज कुमार
कानि0 ललित गोस्वामी







