हल्द्वानी: मुखानी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 50 टेट्रा पैक के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी सीज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान वसुंधरा कॉलोनी की मुख्य सड़क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 टेट्रा पैक अंगूर मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी संख्या UK-04-U-7144 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अमन नेगी पुत्र धीरज नेगी, निवासी छड़ेल चौराहा, गणपति विहार, थाना मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मुखानी में मु0 FIR नं0 169/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
50 टेट्रा पैक अंगूर मसालेदार देशी शराब
एक्टिवा स्कूटी UK-04-U-7144
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
कांस्टेबल भगवती पाठक
कांस्टेबल हरीश प्रसाद







