सेवा संकल्प दिवस पर बच्चों के बीच मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिवस
बाल अधिकार, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

हल्द्वानी, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार के दिशा-निर्देशन एवं अध्यक्षता में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थानों में बच्चों के बीच सेवा, शिक्षा, संस्कार और बाल अधिकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कारगिल शहीद स्वर्गीय मुकेश जीना राजकीय इंटर कॉलेज, दोगड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बच्चों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को कॉपियां, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमानंद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गौरव रमोला, उपप्रधान कौशल जीना, उपप्रधान सुरेंद्र सूर्या, पूर्व प्रधान राजेंद्र सजवाण, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंद्रा बिष्ट, अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष कैलाश जीना, कार्यक्रम संचालक गौरी शंकर जोशी सहित विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा राजकीय इंटर कॉलेज, आमिया में भी सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। बच्चों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
योगेश सिंह रजवार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बाल अधिकारों की रक्षा के साथ बच्चों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प दिवस का उद्देश्य बच्चों के बीच सेवा, संस्कार, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी देने के साथ पठन-पाठन सामग्री एवं कॉपियां वितरित की गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जिया लाल यादव, मंच संचालक राजेश वर्मा, संजय पांडे, नवीन चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र एवं दीप पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस
हल्द्वानी में वीरांगना संस्थान द्वारा संचालित केंद्र में भी सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। ये बच्चे भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी परिस्थितियों से निकलकर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चप्पल, नोटबुक, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में वीरांगना संस्थान की संस्थापिका गुंजन बिष्ट अरोड़ा, पूनम बिनिवाल, मोनिका मौर्य, मानस जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि वीरांगना संस्थान पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम जैसी परिस्थितियों से बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
योगेश सिंह रजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य बच्चों के बीच सेवा, शिक्षा, संस्कार, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और अपने अधिकारों की जानकारी मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना ही सेवा संकल्प दिवस की वास्तविक सार्थकता है।







