साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 एवं साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने आयोजित किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 एवं साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत आज दिनांक 06.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री विजय कुमार के नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना दिवस / साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक गुलाब कम्बोज, उप निरीक्षक मंदाकिनी राणा एवं पुलिस टीम द्वारा विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

जागरूक किया गया:
ऑनलाइन गेमिंग में फ्री डायमंड्स / स्किन के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी लिंक
अनजान गेमर्स द्वारा फोटो / व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के प्रयास
GRM / MRM पोर्टल, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी के तरीके और बचाव

पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

इसके साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन 1090, 1098 एवं 112 की जानकारी दी गई, तथा घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराधों और कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया। नशे के दुष्प्रभावों – शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक परिणामों पर भी जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

नैनीताल पुलिस की अपील – अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत / बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page