सड़क पर हुड़दंग करने वाले छात्रों पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों का धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान

कालाढूंगी। सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से दिनांक 24 सितंबर 2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सड़क के बीच आपस में लड़ाई झगड़ा करने का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान की गई।

प्रकरण में संबंधित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर घटना के संबंध में आवश्यक काउंसलिंग की गई। पुलिस ने बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का व्यवहार न करने, आपसी विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया। साथ ही परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण में बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही भी की गई।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग अथवा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न करें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page