संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत डायल-112 पर दें सूचना, AHTU नैनीताल ने रोडवेज और टैक्सी स्टैंड पर चलाया अभियान

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में AHTU नैनीताल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी AHTU नैनीताल उ.नि. सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2026 को मल्लीताल, तल्लीताल, रोडवेज स्टेशन तल्लीताल एवं टैक्सी स्टैंड तल्लीताल क्षेत्र में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान आमजन एवं बच्चों को मानव तस्करी, बाल अपराध, साइबर क्राइम, भिक्षावृत्ति तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी होने पर तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस को सूचना दें।

AHTU टीम द्वारा बताया गया कि समय रहते अपराध की सूचना पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जागरूक कर बच्चों एवं समाज को विभिन्न प्रकार के अपराधों से सुरक्षित रखना है।

अभियान में शामिल AHTU टीम:
उ.नि. सुनीता कुंवर
हे.कानि. प्रहलाद सिंह
कानि. महेश सायना
कानि. गोविन्द मेहरा


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page